सोमवार, 23 सितंबर 2019

उजास बनाएगा इतिहास, ऑनलाइन बुकिंग आज से प्रारंभ, 25 से रोजाना लकी ड्रा निकाल दिए जाएंगे ईनाम

रायपुर। सोशल मीडिया के इस युग मे आज जहां एक एक बुक बेचने में लोगो को भारी मशक्कत करनी पड़ती है वहीं उजास के ऑनर को भरोसा है कि अपने बेहतर कन्टेंट और बेहतरीन स्कीम के दम पर उजास बिक्री के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रचेगी। सी जी एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा दीपावली के अवसर पर 300 प्लस पेज में मैगजीन साइज में प्रकाशित इस बुक की कीमत मात्र 300 रुपये है वही बुक की खरीदी पर लकी ड्रा के माध्यम से लाखों के ईनाम बांटे जाएंगे।

सीजी एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा दीपावली के अवसर पर तीन सौ प्लस पेज में विशेषांक उजास का प्रकाशन किया जा रहा है, उजास का आशय उजाला अथवा रौशनी होता है। विशेषांक उजास मैगजीन साइज में तीन सौ प्लस पेज में होगा। दीपावली के अवसर पर निकलने वाले इस विशेषांक की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। उजास की कीमत सिर्फ तीन सौ रूपए है वहीं उजास बुक करने वाले को तीन बार लकी ड्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा पाठक उजास की बुकिंग कर लाखों के इनाम जीत सकते हैं। लकी ड्रा निकाल 25 सितंबर से प्रतिदिन पांच लकी विनर को होम थियेटर अथवा ब्लू टूथ स्पीकर इनाम में दिया जाएगा वहीं सप्ताह में एक लकी विनर को 32 इंच एलइडी टीवी दिया जाएगा वहीं बम्पर इनाम में कार, मोटर सायकल, स्कूटी, कूलर, फ्रीज, एसी, इंडक्शन आदि इनाम रखे गए हैं। इनामी आफर 27 अक्टूबर तक लागू है वही उजास की डिलिवरी दीवाली के बाद होगी।

3 सौ रुपए की उजास बदल सकती है किस्मत, इनाम में मिल सकते हैं कार, स्कूटी, मोटर साइकिल, एसी सहित बहुत कुछ

Ujaas
रायपुर। सीजी एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इस दिवाली मैगजीन साइज में 3 सौ प्लस पेज में विशेषांक उजास का प्रकाशन किया जा रहा है। सिर्फ 3 सौ रुपए का उजास बुक कर पाठक लकी ड्रा के माध्यम से कार, मोटर साइकिल, स्कूटी सहित लाखों के इनाम जीत सकते हैं। www.ujaas.inhttp://www.ujaas.in पर जाकर पाठक बड़ी आसानी से उजास की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, वहीं अपने नजदीकी सी जी एक्सप्रेस संवाददाता के माध्यम से भी उजास की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग ऑफर दीवाली 27 सितम्बर तक है, वहीं उजास की डिलीवरी दीवाली के बाद होगी। 25 सितम्बर को उजास का पहला लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसके बाद रोज लकी ड्रा निकाल इनाम दिए जाएंगे।

सी जी एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इस इस दीवाली 3 सौ प्लस पेज में प्रकाशित होने वाली सिर्फ 300 रुपए की पुस्तक उजास के माध्यम से सैकड़ों पाठकों की किस्मत चमक सकती है तथा सिर्फ 3 सौ रुपए में उजास बुक कर पाठक कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित लाखों के इनाम जीत सकते हैं। उजास की वेबसाइट www.ujaas.in पर जाकर बडी आसानी से पाठक उजास की बुकिंग कर सकते हैं वहीं अपने नजदीकी सीजी एक्सप्रेस संवाददाता के माध्यम से भी उजास की बुकिंग की जा सकती है।

एक बार उजास बुक करने पर पाठक को तीन बार लकी ड्रा में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। 25 सितंबर से प्रतिदिन लकी ड्रा निकाल 5 लकी विनर को होम थियेटर अथवा ब्लू टूथ स्पीकर दिया जाएगा, वहीं हर सप्ताह एक लकी विनर को 32 इंच एलईडी कलर टीवी दिया जाएगा। बम्पर ड्रा में पाठकों को कार, मोटर साइकिल सहित लाखों के इनाम जीतने के अवसर होंगे।

शनिवार, 31 मार्च 2018

हनुमान जन्मोत्सव

Hanuman janmotsav

दुनिया चले न श्री राम के बिना
राम जी चले न हनुमान के बिना

सभी हनुमान भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहे;

जय श्री राम, जय जय श्री राम

प्लीज लाईक पेज : www.facebook.com/chhattisgarhexpress2015/
ई पेपर के रूप में दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पढ़ने के लिए लाग इन करें : www.chhattisgarhexpress.com/

रविवार, 4 मार्च 2018

दैनिक समाचार पत्र को आवश्यकता है रायपुर ब्यूरो, विज्ञापन प्रमुख, विज्ञापन सहायक, समाचार सहायक की

दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को आकर्षक निश्चित वेतनमान पर निम्न पदों पर योग्य, अनुभवी एवं कार्य के प्रति समर्पित युवक/युवतियों की आवश्यकता है:-



पद नाम          पद संख्या          कार्य
Chhattisgarh Express Cover Page


रायपुर ब्यूरो      01 पद               जिला मुख्यालयो में नए सेंटरो का निर्माण, समाचार एवं विज्ञापनों की मानिटरिंग, रिकवरी करवाना, पेज बनवाना, विज्ञापन के लिए प्लानिंग करना आवश्यकता होने पर स्वयं फिल्ड में जाना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन मैनेजर   01 पद           विज्ञापन के लिए वार्षिक टारगेट लेकर उसे छमाही, तिमाही एवं प्रतिमाह में बांटकर उसे पूरा करना, विज्ञापन की रिकवरी करना, विज्ञापन सहायक को मार्गदर्शन कर बेहतर परिणाम लाना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का मार्केटिंग का अनुभव होना चाहिए।


विज्ञापन सहायक  03 पद              विज्ञापन के लिए वार्षिक टारगेट लेकर उसे छमाही, तिमाही एवं प्रतिमाह में बांटकर उसे पूरा करना, विज्ञापन की रिकवरी करना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया में विज्ञापन के क्षेत्र में कार्यरत युवक/युवतियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

समाचार सहायक 03 पद  फिल्ड में जाकर समाचार लाना, उसे प्रकाशित करवाना।
आवश्यकता योग्यता: समाचार के क्षेत्र में रूचि होनी चाहिए, रायपुर में निवास करने वाले को प्राथमिकता दी जावेगी।

इच्छुक व्यक्ति दिनांक 15 अप्रैल तक अपना बायोडाटा hr.chhattisgarhexpress@gmail.com पर ईमेल करें।



EPaper - www.chhattisgarhexpress.com

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

दैनिक समाचार पत्र को आवश्यकता है रायपुर ब्यूरो, विज्ञापन प्रमुख, विज्ञापन सहायक, समाचार सहायक की

Chhattisgarh express cover page
दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को आकर्षक निश्चित वेतनमान पर निम्न पदों पर योग्य, अनुभवी एवं कार्य के प्रति समर्पित युवक/युवतियों की आवश्यकता है:-


पद नाम ः पद संख्या ः कार्य

रायपुर ब्यूरो 01 पद जिला मुख्यालयो में नए सेंटरो का निर्माण, समाचार एवं विज्ञापनों की मानिटरिंग, रिकवरी करवाना, पेज बनवाना, विज्ञापन के लिए प्लानिंग करना आवश्यकता होने पर स्वयं फिल्ड में जाना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन मैनेजर   01 पद विज्ञापन के लिए वार्षिक टारगेट लेकर उसे छमाही, तिमाही एवं प्रतिमाह में बांटकर उसे पूरा करना, विज्ञापन की रिकवरी करना, विज्ञापन सहायक को मार्गदर्शन कर बेहतर परिणाम लाना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का मार्केटिंग का अनुभव होना चाहिए।


विज्ञापन सहायक 03 पद विज्ञापन के लिए वार्षिक टारगेट लेकर उसे छमाही, तिमाही एवं प्रतिमाह में बांटकर उसे पूरा करना, विज्ञापन की रिकवरी करना एवं अन्य कार्य। आवश्यक योग्यता: मीडिया में विज्ञापन के क्षेत्र में कार्यरत युवक/युवतियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

समाचार सहायक 03 पद फिल्ड में जाकर समाचार लाना, उसे प्रकाशित करवाना।
आवश्यकता योग्यता: समाचार के क्षेत्र में रूचि होनी चाहिए, रायपुर में निवास करने वाले को प्राथमिकता दी जावेगी।

इच्छुक व्यक्ति दिनांक 15 अप्रैल तक अपना बायोडाटा hr.chhattisgarhexpress@gmail.com पर ईमेल करें।



EPaper - chhattisgarhexpress.com

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

आपका अपना अखबार दो साल का हो गया जश्न तो बनता है

Mono 2nd anniversary Dainik Chhattisgarh Express
आज से ठीक दो साल पहले 01 सितम्बर 2015 को आपके अपने अखबार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का प्रकाशन जांजगीर से प्रारंभ हुवा था. 12 पेज के दैनिक अखबार के प्रकाशन की कल्पना कोई आम इंसान कर ही नही सकता, यही वजह रही की पहले ही दिन से बहुत से लोगो ने उल्टी गिनती शुरू कर दी. लेकिन ये जांजगीर चाम्पा की मिट्टी का कर्ज चुकाने की जिद ही रही की तमाम चुनौतियो के बाद भी आप सभी की बदौलत छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस लगातार आगे बढता गया. ये आपका अपना अखबार है, इसलिए क्योकि ये आपके अपने जिले से प्रकाशित होता है, इसलिए क्योकि इसे आप जैसे आपके अपने लोग प्रकाशित करते है, इसलिए क्योकि रोज रोज की चुनौतियो से जुझते हुवे इसे सिर्फ और सिर्फ आपके लिये प्रकाशित करते है. छत्तीसगढ एक्सप्रेस की पूरी टीम आपके बीच से है, इनकी हिम्मत आप हो, इनका हौसला आप हो. 1 सितंबर 2016 को जब आपका अपना अखबार 1 साल का हुवा तब आप सभी ने जमकर जश्न मनाया. अब जब 1 सितम्बर 2017 को दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरे दो साल का हो गया तब आप आपके अपने अखबार के दो साल के होने की खुशी मे दोहरा जश्न मनाइये. अपने घर परिवार मे, अपने संस्थान मे, अपने दोस्तो रिश्तेदारो के बीच इस अवसर पर जाकर केक काटिए, क्योकि अखबार आपका, खुशिया आपकी, जश्न आपका. और हाँ पिछले साल की तरह केक काटने के साथ साथ उसका एक फोटो, केक किस जगह काटा गया, उस समय कौन कौन लोग मौजूद थे आदि लिखकर मो. नं. 7489405373 पर whatsapp जरुर करे जिससे वो आपके अपने अखबार मे प्रकाशित हो सके

शुक्रवार, 23 जून 2017

Nature Aquarium the new craze amoung Raipurians


 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur
Imagine tropical plants, exotic fish and visible expanses of colourful earth...in your drawing room! Yes, now you can recreate the beauty of the underwater world of Amazon. inside the confines of your home, all thanks to some Nature Aquarium experts who are painting the  city green , red  and blue. An acquired art form, allows you to create an underwater landscape inside a fish tank. Says nature aquarium expert AJAY PATEL, "Over the last five years, I've seen several people showing a keen interest in planted aquariums. In fact,some of my friends have also won top prizes in aquascaping contests held at Japan."


Want your own piece of nature?



THE TANK



It's better to choose a tank with height no more than 18 inches as that height helps the light penetrate till the bottom, which is a must for planted aquariums. Greater deapth of tank helps as well .

PLACEMENT

While choosing a place to keep the tank, avoid zones that experience frequent temperature fluctuations and direct sunlight. Avoid windows or kitchen corners. The location should be away from electrical/electronic equipment too.

MATERIAL AND EQUIPMENT

Substrate: The substrate is the soil on which the plants grow. It is spread at the bottom of the tank with a minimum height of 3 inches (may vary according to the kind of plants used). A large variety of readymade substrate are available in the market.  "For beginners, the quality of soil may be the key to their sucess .
ADA Amazonia as a matter of fact is the most effective when it comes to substrate.
ADA soil its characteristics and behaviour in aquarium is easy to predict as the compositions are controlled. If properly maintained (used in soft water with periodic doses of liquid fertilizers), it will lead to a sucess balance in your aquarium .

Light: You can opt for LED lights, tubelights, PLs or metal halides LED being the best. The general rule is 3-5 watts per gallon of water. If you have a 30 gallon aquarium, you need a light system of 120 watt or more.Whatever light you use, With proper equipment in place, eight to 10 hours of lighting in sufficient for plant growth.

CO2 (Carbon Dioxide): You need a cylinder to inject the gas in the water throughout the time the light is on. The amount of CO2 will vary from tank to tank, depending on plants, nutrition capacity of the soil and the amount of water. Remember, excessive CO2 can also kill the fishes.

Fertilizer: There is a range of fertilizers available in the market.Needless to say , it's absolutely necessary for plant growth.

Filtration: Chemicals from plants and leftover food can pollute the water. To remove these, a canister filter is required. Hang on back filters can also be used. As per require ment, chemical filters like activated charcoal can also be used.


Plants: Using plants such as Elocharis parvula, Echinodorus tenellus, Saggitaria subulata, Micranthemum umbrosum montecarlo and Marselia sp. Glosso stigma and Hemainthus cuba are great choices. Plants like Hygrophila polysperma, Cryptocoryne Family, Ludwigia family , Didplis diandra, Styurogen Family , Anubias family can be used as midground plants. Several varieties of underwater plants are available  in the market but may lead to unwanted pest and snails in your aquarium . Here tissue culture plants are your best bet as they are grown in a controlled environment and are pest free. They grow much denser and provide you with a better chance of success.

Decorative items: Generally , driftwood and rocks are used for decoration.As they are a realistic n funtional representaion of nature.

SETTING IT UP


Once you have zeroed in on the right spot and gathered the equipment, it's time to set up the aquarium. Start by spreading the substrate on the tank floor.  Decorate the soil and proceed to adding water, but only until it submerges the substrate. Place the plants one by one with the help of tweezers. Now fill the tank without disturbing the base. Setup the filter and lights. Change 80% of water once a week.

TANK LAYOUT

Design a layout for your aquarium -it's not very different from photography composition. You can go for triangular, `U' or island layout. A proper layout not only makes your tank look beautiful but also plays an important role in plant growth. Rule of thirds is a very common and general rule to follow

ADDING FISH
Fishes are rather essential for plant growth and to ensure a proper ecosystem and give the aquarium some movement. Choose from freshwater fishes and shrimps, but do not go for those that dig holes in the ground.
Make sure the fishes you choose are compatible with the plants. Neon tetra, Harlequin Rasbora, Rummy Nose Tetra can be good additions. Many algae eaters and shrimps that live happily in the planted tank.

WATCH OUT FOR:
CO2 level must never exceed the required level.Water temperature must not be higher than 28 degree centigrade. Direct sunlight, plastic and other chemical contamination must be avoided.The water must be soft and chlorine free.Use of light and fertilizer must be proportionate. Lights should be turned on for at least 7 hours per day.

HOW WOULD YOU KNOW YOU ARE DOING IT RIGHT:
Plants would be lush green and healthy, without any algae, snails and leech.Plants would release small oxygen bubbles after the lights remain on for five to six hours.The fish would roam around the tank and not float near the water surface.Plants and some fishes would breed inside the tank.

 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur


WHY YOU NEED A PLANTED AQUARIUM:

* At schools and public facilities: 
** An effective educational tool to instil a sense of responsibility towards Nature.

* At work places, business establishments:
** Reduces stress, enhances motivation and increases efficiency among employees.

* At hotels and spas:
** A healing space will increase footfall.

* At medical institutions:
** Helps reduce pre-treatment anxieties.

* At homes:
** It relaxes and enriches our lives. Afterall who doesnot require a piece on nature in their home.

 Nature Aquarium, Aqua Interior Pet Store Raipur

रविवार, 9 अप्रैल 2017

ले चल नदिया के पार की शूटिंग हुई समाप्त

श्रीराम मोशन पिक्चर के बेनर तले बन रही फिल्म ले चल नदिया के पार मे मुख्य भूमिका अशरफ़ अली औेर अनिकृति चौहान निभा रही है। अशरफ की बतौर हीरो यह पहली फिल्म है इस से पहले एलबम औरे सेकेन्ड लिड मे वो नजर आये  है वही अनिकृति सुपरहिट फिल्म प्रेम सुमन, दांव सहित दर्जन से ज्यादा फिल्मो मे मुख्य भूमिका मे आ चुकी है। फिल्म मे अन्य कलाकारों मे छत्तीसगढ के जाने माने कामेडियन दुजेराम निशाद (ढोलढोल),  ब्रजेश, कमल, देवराज, सोनू महंत, श्वेता शर्मा, मनिशा वर्मा, सरला सेन सहित छत्तीसगढी फिल्मो के जाने माने कलाकार शामिल है। फिल्म की शूटिंग जाजगीर सहित जिले के रैनखोल, शिवरीनारायण, बनारी में हुआ है। साथ ही बिलासपुर, रायपुर, गिरौधपुरी, अर्जुनी आदि जगहो पर भी इसका फिल्मांकन किया गया है। इस फिल्म में स्वर चंदा निशाद, अभिनव तिवारी, सौम्या तिवारी के है। फिल्म के प्रोड्युसर डायरेक्टर ज्ञानेश तिवारी है जिन्होंने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

Chhattisgarhi Film Le Chal Nadiya Ke Parr

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

प्रिंट मीडिया में आवश्यकता है टारगेट चेस करने वाले जुनूनी व्यक्तियों की

हुनरमंद व्यक्ति अपने हौसले के दम पर कुछ भी कर सकता है, रायपुर
से अभी-अभी प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘‘छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस’’ को ऐसे ही हुनरमंद व्यक्तियों की आवश्यकता है जो अपने हुनर, हौसले और जूनून के दम पर खुद के लिए विज्ञापन का टारगेट तय करे तथा उसे पूरा कर सके। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्ति ही संपर्क करें, वेतन उनके खुद के टारगेट के अनुसार जो वो चाहे। इच्छुक व्यक्ति आज ही अपना बायोडाटा hr.chhattisgarhexpress@gmail.com पर मेल करें।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2016

दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ( Dainik Chhattisgarh Express ) का आकर्षक कैटलाग बनकर तैयार

दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का आकर्षक कैटलाग
दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का कैटलाग बनकर तैयार हो गया है। पहली नजर में कैटलाग काफी आकर्षक जान पड़ता है। चार पेज के इस कैटलाग में पहले पेज पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के मुख्य पृष्ठ की तस्वीर सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से सौजन्य भेंट करते दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक राजेश सिंह क्षत्री की तस्वीर है, कव्हर पेज का आगाज छत्तीसगढ़ में तेज गति से आगे बढ़ता दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से होता है, जिसके नीचे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का RNI No. CHHHIN/2015/65992 फिर EMail dainikchhattisgarhexpress@gmail.com और संपर्क नं. 07489405373 का उल्लेख है, जिसके बाद दाएं में दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मुख्य पेज और बाएं में संपादक राजेश सिंह क्षत्री, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में 18 वर्ष से ज्यादा का अनुभव लेख है, नीचे मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात करते संपादक राजेश सिंह क्षत्री की तस्वीर है। कैटलाग को खोलने पर दूसरे और तीसरे पृष्ठ में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कार्यालय में अब तक पंहुचे प्रमुख अतिथियों मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, विधायक चुन्नीलाल साहू, तत्कालिन कलेक्टर ओपी चैधरी, तत्कालिन पुलिस अधीक्षक Prashant Agrawal, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाठापारा विधायक शिवरतन शर्मा, संसदीय सचिव एवं पामगढ़ विधायक अंबेश जांगड़े आदि की तस्वीर है साथ ही तीसरे पृष्ठ के आखिर में बांयी ओर जर्मनी से भारत पंहुचे फ्रेंकफूट निवासी बाल्दीमीर गुबेन्कों के छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कार्यालय पंहुचने और दांई ओर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के अन्य प्रकाशन विगत पांच वर्षो से छत्तीसगढ़ से नियमित रूप से प्रकाशित पंचायत की सर्वश्रेष्ठ पत्रिका पंचायत की मुस्कान की तस्वीर है। अंतिम पेज में ऊपर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के मोनो के नीचे इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 01 सितंबर 2015 से प्रकाशित, राज्य के 12 से अधिक जिलों में प्रसारित एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक एडिशन होने की जानकारी है जिसके नीचे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का रेट कार्ड दिया गया है। कैटलाग के चैथे पन्ने में सबसे नीचे इसके प्रदेश कार्यालय, संभागीय कार्यालय और संपादकीय कार्यालय का पता दिया गया है। कुल मिलाकर कैटलाग में कम शब्दों में दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बेहतरीन तरीके से लोगों को समझाने की कोशिश की गई है जो आकर्षक बन पड़ा है।
दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का आकर्षक कैटलाग

रविवार, 3 जुलाई 2016

सीएम से मिले दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक

सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह
को बुके देते दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक राजेश सिंह क्षत्री

दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संबंध में
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को जानकारी देते
संपादक राजेश सिंह क्षत्री

सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह
को बुके देते दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक राजेश सिंह क्षत्री

दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के साथ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह
रायपुर। दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक राजेश सिंह क्षत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाठापारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाठापारा डबलू सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

बुधवार, 1 जून 2016

मस्तूरी विधायक के हाथों दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संभागीय कार्यालय का शुभारंभ

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संभागीय कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व बीडीआई अध्यक्ष अनिल टाह, काग्रेंस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिह रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संभागीय ब्यूरो चीफ राज कुमार कौशिक एवं बिलासपुर ब्यूरो चीफ मनोज पाल को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्रधान कार्यालय से जय प्रकाश यादव एवं कैलाश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मीडिया के वरिष्ठ साथी विरेन्द्र गहवई, कृपाशंकर शर्मा अध्यक्ष इंडियन प्रेस एसोसिएशन, तारबाहर के थाना प्रभारी एस सी शुक्ला एवं अतिथियों के रूप में दिनेष जायसवाल, सोमनाथ पाण्डेय, फलेश साहू, पवन साहू, अयाज अंसारी, रवि पासवान, राजेश पासवान, उपेन्द्र तिवारी, पवन सिह, राजु कौशिक, दिनेश कौशिक, चन्द्रकांत मझवार, द्रोण साहू ,अविनाश दुबे, सुमित सहगल, गोपी कौशिक ,पुश्पेन्द्र साहू, सबिया खातुन, शालू सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी सहित आमजन उपस्थित रहे।

रविवार, 15 मई 2016

क्या विधानसभा चुनाव में नारायण चंदेल का विकल्प बनेंगे बिशुन ?

बिशुन कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाना सोची समझी रणनीति


राजेश सिंह क्षत्री
जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस


Bishun Kashyap
पिछले 23 साल से नजर अंदाज किए जा रहे बिशुन कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने से जहां उनके अथरिया कुर्मी समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है वहीं पार्टी के ही लोग आश्चर्य चकित है। 1993 में पामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यह पहला अवसर है जब पार्टी ने उन पर इतना भरोसा जताया है ऐसी स्थिति में यह कोई तुक्का तो बिल्कुल नहीं हो सकता वो भी तब जब विगत 12 वर्षो से सत्ता में रहने के चलते एक-एक पद को पाने के लिए पार्टी में लंबी लाईन लगी हो, ऐसी स्थिति में इतने वर्षो बाद बिशुन कश्यप की नियुक्ति के एक ही मायने हो सकते हैं वो यह कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें जांजगीर-चांपा विधानसभा मंे नारायण चंदेल के विकल्प के रूप में उभारना चाहती है।
Narayan Chandel 
दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल और बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बीच बहुत सारी बातें चुनाव मैदान में उतरने के समय समान रही। दोनों एक ही समाज कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं एक छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष तो दूसरा उपाध्यक्ष रहते हुए चुनावी वैतरणी पार करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों के परिणाम भी एक समान रहे जब जनता ने दोनों को नकार दिया उसके बाद धरमलाल कौशिक पर पार्टी ने तत्काल भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश की जवाबदारी थमा दी वहीं नारायण चंदेल के समर्थक उन्हें लालबत्ती मिलने अथवा पार्टी में महत्वपूर्ण जवाबदारी मिलने की बाट जोहते रहे। नारायण चंदेल की छवि विधानसभा के भीतर और बाहर एक दबंग और जुझारू नेता की रही है जिससे उनके समर्थक उन्हें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मुकाबले का नेता मानते रहे हैं उसके बाद भी पिछले दो विधानसभा चुनाव में उनके टिकट का फैसला अंतिम समय में उनके पक्ष में हो पाया था। 2003 में विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही नारायण चंदेल एक बार फिर से पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे तथा उन्होंने अपने चांपा विधानसभा का ऐसा कोई कोना नहीं बचा रखा था जहां वो नहीं पंहुचे थे, इसी बीच वो संगठन में प्रमुख पदों पर भी रहे लेकिन 2008 में जब टिकट वितरण का समय आया तो पार्टी उनसे किनारा करते नजर आई तथा उनके विकल्प तलाशे जाने लगे। तत्कालिन दावेदार तब यह भी दावा करते नजर आए कि पार्टी नारायण चंदेल को अंतिम मौका देना चाहती है और उनके हारने के बाद अगले चुनाव में वैसे ही उनकी दावेदारी समाप्त हो जाएगी लेकिन चुनाव के नतीजे उसके उलट आए तथा अपनी पांच साल की सक्रियता के दम पर नारायण चंदेल विधानसभा तक पंहुचने में सफल रहे। 2013 में विधानसभा चुनाव करीब आते-आते पूरी सक्रियता के बाद भी पार्टी उनका विकल्प तलाशते रही। तब पार्टी फोरम में जिले के तमाम दिग्गज नारायण चंदेल का टिकट काटकर किसी भी अन्य प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग करते नजर आए लेकिन वो जीतने योग्य दावेदार कौन होगा यह कोई नहीं बता सका तथा दबी जुबान से सारे दावेदार अपने स्वयं का नाम ही आगे करते नजर आए। इस बीच नारायण चंदेल की सीट बदले जाने की चर्चाएं भी आम हुई लेकिन पार्टी जांजगीर-चांपा विधानसभा में उसका विकल्प नहीं तलाश सकी ऐसी स्थिति में अंतिम समय में पार्टी ने एक बार फिर से उन्हीं पर अपना भरोसा जताया। 2013 का विधानसभा चुनाव अब इतिहास की बात हो गई है और अमित शाह की केन्द्रीय अध्यक्ष बनने तथा धरम लाल कौशिक के एक बार फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद संगठन चुनाव के बहाने पूरी पार्टी अभी से आगामी विधानसभा चुनाव में जुट गई है तथा पार्टी ने अभी से उसके लिए मोहरे बिठाने प्रारंभ कर दिया है ऐसी स्थिति में बिशुन कश्यप का अनायास राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनना महज इत्तफाक या तुक्का नहीं हो सकता। एक ही समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और नारायण चंदेल बराबरी के नेता माने जाते हैं वहीं बिशुन लाल कश्यप भी उसी कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं जांजगीर-चांपा विधानसभा में अथरिया कुर्मी समाज उनके साथ खड़ा नजर आता है जो अक्सर गुटीय लड़ाई के चक्कर में नारायण चंदेल के खिलाफ दिखाई पड़ता रहा है। महंत के शहीद रामकुमार कश्यप की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री से करवाने के लिए क्षेत्र के अथरिया कुर्मी समाज के लोग और शहीद के परिजन बिशुन कश्यप के माध्यम से ही धरमलाल कौशिक तक पंहुचे तथा उनकी मदद से ही मुख्यमंत्री के महंत आने का कार्यक्रम मूर्त रूप ले पाया। यही वो क्षण रहे जब लंबे समय बाद पार्टी के लोगों को बिशुन कश्यप की सक्रियता का एक बार फिर से अहसास हुआ। इससे पहले पार्टी की ओर से बिशुन कश्यप 1993 में पामगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी बने थे जब वो 25643 वोट पाकर 33725 वोट पाने वाले बहुजन समाज पार्टी के दाऊराम रत्नाकर से पराजित हुए थे। तब पामगढ़ में निर्दलीय दामोदर प्रसाद तीसरे तो कांग्रेस प्रत्याशी बलभद्र शरण सिंह चौथे नंबर पर रहे थे। उससे पहले 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पामगढ़ से अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर जनता दल के आनंद मिश्रा का समर्थन किया था वहीं उसके बाद 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उनकी जगह शकुंतला सिंह पर भरोसा जताया था। इस तरह से 1993 के बाद से ही बिशुन कश्यप को पार्टी में कोई बहुत बड़ी जवाबदारी नहीं दी गई थी। इस बीच हालांकि वो मंडी और पंचायत की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी सक्रियता बनाए रहे वहीं विधानसभा के लिए भी दावेदारी करते रहे लेकिन पार्टी केे लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेकर नजर अंदाज करते रहे। उसके बाद अब जबकि विधानसभा चुनाव में ढाई साल का समय शेष है पार्टी की ओर से उन्हे अचानक बड़ी जवाबदारी दी गई है तो पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को आने वाले खतरे को भांपते हुए अभी से सावधान हो जाने की जरूरत है। 

शनिवार, 7 मई 2016

08 बहनों का भाई करा रहा 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

युवा अधिवक्ता के जोश को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सलाम


निःशुल्क सामूहिक विवाह को यादगार बनाने के लिए बलौदा तैयार

राजेश सिंह क्षत्री /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
दुनिया में कन्यादान से बड़ा और कोई दान नहीं है इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक बार कन्यादान का सुख जरूर प्राप्त करना चाहता है यही वजह है कि वह उस एक कन्यादान का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी दांव पर लगा देता है। यही वजह है कि एक विवाह के खर्च के लिए राशि एकत्रित करने और विवाह संपन्न होने के बाद उसके कर्ज से उबरने के लिए ही लोगो को बरसो लग जाते हैं ऐसी स्थिति में बलौदा के युवा अधिवक्ता माधव शराफ के द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कराया जाने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने का निर्णय जोखिम भरा होने के साथ-साथ काबिले तारीफ है।
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के युवा अधिवक्ता माधव शराफ के द्वारा अपने युवा साथियों के साथ दो माह से भी अधिक समय तक की जा रही मेहनत का प्रतिफल कल 31 जोड़ों के दिल से निकली अथाह दुवाओं के रूप में सामने आएगा जब ये जोड़े निःशुल्क सामूहिक विवाह में एक दूजे से जन्म जन्मांतर तक साथ रहने के बंधन में बंध जाएंगे। इस निःशुल्क सामूहिक विवाह के साक्षी बनने के लिए बलौदा नगर तैयार दिख रहा है। अक्षय तृतीया के दिन यहां का एक युवा अपने जोश, जुनून और कुछ अच्छा करने की जिद के चलते मानवता की एक मिसाल कायम करने जा रहा है जब उसके द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में एक साथ 31 जोड़ो के विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा। बलौदा नगर में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए पूरा बलौदा नगर तैयार नजर आ रहा है। माधव शराफ के साथ गोविंद कुंभकार, कृष्णकुमार सोनी, एस कुमार देंवागन, शैलेन्द्र सोनी, राजेन्द्र कंवर, अरूण आदित्य, पूरन कुम्हार, महेश कुम्हार, बलराम कुम्हार, दीपक कुम्हार, अजय आदित्य, सूरज आदित्य, जीवधन, सैयद कलीम, ब्यासनारायण केंवट, गंगाराम केंवट, संजय धीवर, कादिर मोहम्मद, जीवन सिंह कंवर, रमेश सोनी, विनोद सोनी, जवाहर सोनी, टंकेश्वर सोनी, तुमेश्वर सोनी, लक्ष्मी सोनी, उधो प्रसाद सोनी, महेन्द्र मोहन सोनी, जीवन सोनी, रामप्रकाश सोनी, विजय सोनी, रामलाल सोनी के साथ सैकड़ो लोग इस पूरे आयोजन को यादगार बनाने के लिए विगत दो माह से जी जान से जुटे हुए हैं।

हर वर्ग के लोगो का होगा विवाह

निःशुल्क सामूहिक विवाह की रूपरेखा तैयार होने तथा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के बाद उसके लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसमें 31 जोड़ों ने विवाह की सहमति जताई है। सभी जोड़े युवा है तथा 18 वर्ष से 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 12, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 05, सोनी समाज के 04, कहरा समाज के 02, यादव समाज के 02 राजपूत समाज के 01 जोड़े सहित अन्य समाज के युवक-युवतियों का विवाह होगा।

जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी बारात

 आज अक्षय तृतीया के अवसर पर जिन लोगांे का विवाह होना है उसमें शामिल सभी वर पक्ष के लोग जगन्नाथ मंदिर बलौदा से बारात लेकर शाम को चार बजे निकलेंगे जो 07 बजे बिजली आफिस बलौदा स्थित मैदान पंहुचेंगे जहां विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा।

ऐसे आया विचार

अधिवक्ता माधव शराफ की खुद की आठ बहने हैं इसलिए वो विवाह कार्य में कन्या पक्ष को होने वाले दुख तकलीफों से भली भांति परिचित है। एक बार माधव का परिचय बिलासपुर जिले के ग्राम कुली की एक असहाय लड़की से हुआ जिसके घर की माली हालत देखने के बाद उन्होंने उसके विवाह के लिए जरूरत के हिसाब से आर्थिक सहयोग किया था जिसके बाद ऐसे जरूरत मंद लोगों के विवाह का पूरा खर्च उठाने का बीड़ा उन्होंने उठाया और निःशुल्क विवाह समारोह का आयोजन किया। विवाह करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति को जांचने माधव खुद सभी लोगों के घर गए।  

वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

     अक्ती के दिन आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए बलौदा के 50 वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा।

ऐतिहासिक होगा आयोजन

युवा अधिवक्ता माधव शराफ और उसके साथियों ने अक्षय तृतीया को आयोजित इस विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर रखी है, बारात को यादगार बनाने के लिए 130 लोगों की कर्मा पार्टी तथा बैंड पार्टी साथ चलेगी वहीं 31 दुल्हों के लिए अलग-अलग 31 कारों का इंतजाम किया गया है। दुल्हन को दहेज के रूप में पचहर, पायल, आलमारी सहित जरूरी सामान दिए जायेंगे वहीं बिजली विभाग के मैदान में वर-वधु के लिए हाइड्रोलिक स्टेज उपलब्ध रहेगा वहीं पांच हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

पिता की सीमित आय भी रोक नहीं सकी प्रखर का तेज

  Chhattisgarh Express

Aalok Kumar Hota
 सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में पढ़ने वाला प्रखर कौशल चांपा में अपने पिता उपेन्द्र कौशल और मां अर्चना कौशल के साथ रहता है। प्रखर के पिता उपेन्द्र कौशल डोंगाघाट चांपा के पास स्थित धर्मशाला में रामअवतार मोदी के यहां देखरेख का काम करते हैं। प्रखर के पिता की आय सीमित है उसमें से भी बड़ा हिस्सा मकान किराए में खर्च हो जाता है जिसके बाद भी प्रखर पढ़ाई कर रहा है। प्रखर की मां अर्चना गृहिणी है। प्रखर के पिता पांच साल पहले उत्तरप्रदेश से चांपा आ गए थे तब से वो यहां निवासरत है। अपनी सफलता का श्रेय प्रखर अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ साथ अपनी बड़ी दीदी को देता है। प्रखर गणित विषय लेकर आगे पढ़ना चाहता है वहीं आगे चलकर वह रेल्वे के क्षेत्र में जाना चाहता है।


राहुल की ख्वाहिश आईएएस बनने की


  राहुल कुमार देंवागन सरस्वती शिशु मंदिर चांपा का छात्र है। उसके पिता सुशील कुमार पंडित सुंदर लाल शर्मा यूनिवर्सिटी में अंबिकापुर में पदस्थ है वहीं माता अनिता गृहिणी है। राहुल को 580 अंकों के साथ कक्षा दसवीं की प्रावीण्य सूची में राज्य में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। राहुल रोजाना पांच से छः घंटे तक पढ़ाई करता था। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों के साथ-साथ परिवार वालों को दिया है। राहुल की ख्वाहिश आईएएस बनने की है।

शिक्षा विभाग से संबद्ध है आलोक के पिता


    जिले के अंतिम छोर में बसे चन्द्रपुर के सरस्वती शिशु मंदिर से इस बार कक्षा दसवीं की प्रावीण्य सूची में नौवे नंबर पर आलोक कुमार होता आया है। आलोक के पिता गिरधारी लाल डभरा ब्लाक के चंदली में अंग्रेजी के व्याख्याता है वहीं मां बबीता रानी गृहिणी है। आलोक का निवास रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक का ग्राम पुनगा है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बात करते हुए आलोक ने बताया कि वह गणित विषय लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहता है तथा आगे चलकर वह पीएससी के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेशन में जाना चाहता है। आलोक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मम्मी पापा को दिया है।

टीवी देखते ही फूट फूटकर रो पड़ी वह

Janjgir-Champa / chhattisgarh express  
Aakriti Rathore
जिला मुख्यालय में शारदा मंदिर के पीछे निवास करने वाली आकृति राठौर को प्रावीण्य सूची में आने का पूरा भरोसा था इसीलिए वह दस बजे से टीवी के सामने चिपकी हुई थी वहीं साढ़े दस बजे के बाद से टीवी पर प्रावीण्य सूची में आने वाले लोगों के नाम लिखाने प्रारंभ हो गए। लगभग सभी चैनलों में पहले नंबर पर रायगढ़ के हेमंत कुमार साहू के आने और दूसरे नंबर पर जांजगीर से अदिति राठौर और श्रुति साहू के आने की खबरे चलने लगी जिसके बाद आकृति राठौर फूट फूट कर रो पड़ी। थोड़ी देर में चैनलों में अदिति राठौर की जगह आकृति राठौर लिखाना प्रारंभ हुआ वहीं घर वालों ने भी उसे समझाया कि राज्य में पहला नहीं आई तो क्या हुआ दूसरा आना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। आकृति राठौर के पिता अरविंद राठौर उसी ज्ञानदीप स्कूल में शिक्षक हैं जहां आकृति पढ़ाई करती है वही उसकी मां गृहिणी है। आकृति आगे गणित विषय लेकर पढ़ना चाहती है वहीं उसकी ख्वाहिश कलेक्टर बनने की है। अपनी सफलता का श्रेय आकृति अपने मम्मी-पापा के साथ-साथ अपने गुरूजनों और ज्ञानदीप स्कूल के प्राचार्य अखिलेश कटकवार को देती है। आकृति को गणित में पूरे सौ में सौ अंक मिले हैं वहीं उसे कुल 97.5 प्रतिशत अंक हासलि हुए हैं।

मजदूर मां के सपनों को बेटी ने किया साकार



Janjgir
suruchi sahu
जिला मुख्यालय से लगे हुए बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे में श्रीमती शकुंतला साहू अपने पति की मौत के बाद अपने पिता के साथ रहती है वहीं मजदूरी कर वह अपने बच्चों को पढ़ा रही है। राज्य में प्रावीण्य सूची में दूसरे नंबर पर आने वाली सुरूचि उनकी ही बेटी है जिसे उसकी मां ने मजदूरी करते हुए पढ़ाया है। मां बेटी दोनों चांपा शादी में गए हुए थे जहां से आज दसवीं का परिणाम घोषित होना है जान जिद कर बेटी पहले ही घर आ गई थी वहीं मां शादी घर में ही रूकी हुई थी जहां पर बेटी के पूरे राज्य में दूसरे नंबर पर आने की जानकारी मजदूर मां को हुई तो वह खुशी से फूले नही समाई और तुरंत वह भी अपनी बेटी के पास आ गई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बात करते हुए सुरूचि साहू ने बताया कि पिता के मौत के बाद उसकी मां उसे लेकर नाना के घर जर्वे चली आई जहां नाना के घर रहते हुए वह पढ़ाई करती है। उसकी मां मजदूरी कर उसके पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती है जिसने उसकी पिता की कमी उसे कभी महसूस नही होने दी। सुरूचि के नाना खेती करते हैं वहीं बड़ा भाई गायत्री संस्करण भी ग्यारहवीं में पढ़ता है जो उसकी पढ़ाई की ओर ध्यान देता है। पैसे के अभाव में सुरूचि ने कभी किसी से ट्यूशन नहीं लिया वहीं वह खुद ही अभावों के बीच में पढ़कर अपना हौसला बढ़ाते रही है। सुरूचि गणित लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती है वहीं उसका सपना इंजीनियर बनने का है। सुरूचि जिला मुख्यालय के विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ती है जहां के प्राचार्य मनोज पाण्डेय का कहना है कि प्रावीण्य सूची के टाॅपर को माध्यमिक शिक्षा मंडल जितनी राशि का ईनाम देगी उतना स्कूल मैनेजमेंट की ओर से भी उसे दिया जाएगा वहीं नगर का गौरव होने की वजह से अब उससे बारहवीं कक्षा तक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ठेका मजदूर का बेटा हेमंत पूरे राज्य में अव्वल

दसवीं में बेटियों ने मारी बाजी
Hemant Kumar Sahu



रायपुर/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2016 के परिणाम गुरूवार को घोषित कर दिए गए। स्कूल शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने बुकलेट जारी कर परीक्षा के परिणाम जारी किए। दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में इस कुल नियमित 4,26824 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 4,21,333 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,24,209 बालक तथा 1,97,124 बालिकाएं हैं। परीक्षा में कुल 2,32,587 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें सफल रहे परीक्षार्थियों का कुल 55.32 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बारहवीं बोर्ड की तरह दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी लड़कों की तुलना में लड़कियां आगे रही। इसमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 55.75 तथा बालकों का प्रतिशत 54.84 रहा है। सम्मिलित परीथार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीथार्थियों की संख्या 49537 है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सख्या 86.494 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 94.485 है। 2,071 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 38,405 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता दी गई है। कुल 133 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन कारणों से रोके गये तथा 827 परीक्षार्थियों के परीक्षाफल निरस्त किये गये हैं।
खेलकूल, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. एन.एस.एस. में प्रावीण्य परीक्षार्थियों एवं साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित (पंजीकृत) 10 असाक्षरों को बेसिक प्राइमर और 10 असाक्षर शिक्षार्थी को क एव ंख श्रेणी में उत्तीर्ण कराने पर अनुदेशकों को परीक्षा में बोनस अंक दिए जाने के कारण छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्ष 2016 में खेलकूद-1,005, स्काउट-गाईड 440, एन.सी.सी.-7 अनुदेशक-453 कुल 1905 परीक्षार्थियों को बोनस अंक प्रदान किया गया है।

10वीं बोर्ड के टाॅपर


01 हेमंत कुमार साहू
594/99
नंदेली रायगढ़


02 आकृति राठौर
585/97.50
जांजगीर

02 सुरूचि साहू
585/97.50
जांजगीर


03 वर्तिका कुमारी
584/97.33
रायगढ़


04 सोमनाथ यादव
583/97.17
मुंगेली


05 चन्द्रकला
582/97 प्रतिशत
देवरभट बालोद

06 कपिल साव
581/96.83 प्रतिशत
पुसौर/रायगढ़


06 एकता बेहरा
581/96.83
बसना महासमुंद

06 जानकी सपहा
581/96.83
कापा रायपुर

06 निशिका गुप्ता
581/96.83
रायगढ़



07 अतुल कुमार पटेल
580/96.67
बांधापाली रायगढ़

07 एकता साहू
580/96.67
बलौदाबाजार

07 एकांत चन्द्राकर
580/96.67
रायपुर

07 राहुल कुमार देंवागन
580/96.67
चांपा जांजगीर


08 शिव कुमार पाण्डेय
579/96.50
सिमगा बलौदाबाजार

08 पूजा पटेल
579/96.50
कोरबा


09 पृथ्वीराज चैहान
578/96.33
कनकबीरा रायगढ़


09 सौरव देशमुख
578/96.33
बालोद

09 जयप्रकाश साहू
578/96.33
धमतरी

09 आलोक कुमार होता
578/96.33
चन्द्रपुर जांजगीर

10 दुर्गेश्वरी पटेल
577/96.17
नंदेली रायगढ़

10 श्रुति किरण प्रधान
577/96.17
सरिया रायगढ़

10 काजल पाटनवार
577/96.17
बिटकुला बिलासपुर

10 प्रखर कौशल
577/96.17
चांपा जांजगीर

10 दीपक कुमार सेन
577/96.17
कोरबा

10 दामिनी सिन्हा
577/96.17
दुर्ग

10 योगेन्द्र साहू
577/96.17
लिमतरा दुर्ग

10 सौरभ राजपूत
577/96.17
पंडरिया कवर्धा


जांजगीर-चांपा जिले के टुण्ड्री का रहने वाला है टापर हेमंत


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले हेमंत कुमार साहू का सपना इंजीनियर बनना है। रायगढ़ जिले के महेन्द्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल नंदेली में पढ़ने वाले हेमंत का मूल गांव जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लाक का टुण्ड्री है जहां हेमंत कुमार अपने परिवार के साथ निवासी करता है। ग्राम नंदेली का स्कूल हेमंत के गांव से 4-5 किलोमीटर की दूरी पर है। इस स्कूल से दो छात्रों ने प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। हेमंत ने परीक्षा में 99 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हेमंत के पिता निराकार साहू ने बताया कि गांव में उसकी दो एकड़ की कृषि भूमि है जिसमें वो खेती करते हैं वहीं डीबी पावर में वो ठेका श्रमिक के रूप में काम करते हैं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बात करते हुए हेमंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने शिक्षक और बीएससी में पढ़ने वाली अपनी बहन को दिया है। हेमंत के अनुसार उन्होंने सामान्य रूप से ही परीक्षा की तैयारी की। उनके अनुसार स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसका घर आकर वे रिवीजन करते थे। परीक्षा के समय उन्होंने 8 घंटे पढ़ाई की और यह सफलता के लिए कारगर सिद्ध हुआ। हेमंत गणित विषय लेकर आगे पढ़ना चाहते हैं तथा आईआईटी की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।


रविवार, 17 अप्रैल 2016

आवश्यकता है 36 सनकी लोगों की

dainik chhattisgarh express
पंजाब के 130 आईपीएस अफसरों की कुल संपत्ति लगभग पांच सौ करोड़ रूपए है, उसमें से अकेले मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास 152 करोड़ रूपए की संपत्ति है। साहब चाहते तो अच्छे खासे उद्यमी बन राजा महाराजा सी ठाठ-बाट की जिंदगी जी सकते थे लेकिन जिद थी पुलिस में जाने की तो एसएसपी बन चैबीस घंटे कठिन परिश्रम कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उस जैसे कई लोग आसान सी कट रही जिंदगी को छोड़कर अपनी जिद, अपने जुनून के चलते सारी सुविधाआंे को ताक पर रखकर जीवन में कठिन रास्ता चुनते हैं और तब तक चैन से नहीं बैठते जब तक वो अपनी मंजिल पर पंहुच नहीं जाते। चाहे लोकपाल को लेकर जेल जाने को तैयार बैठे बूढ़े अन्ना हजारे हो या फिर उनकी सलाह को भी दरकिनार कर राजनीतिक दल का गठन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पंहुचे उनके शिष्य अरविंद केजरीवाल। अट्ठारह घंटे तक कठिन परिश्रम कर पहले गुजरात, फिर देश और अब विश्व पटल पर छा जाने वाले नरेन्द्र मोदी हो या फिर बिहार जैसे पिछड़े राज्य में जहां की एक बड़ी आबादी की रात बिना शराब पिए कटना मुश्किल हो में रातो रात शराब बंदी लागू करने वाले नीतिश कुमार। सब एक ही तरह के जिद्दी, एक ही तरह के जुनूनी लोग हैं। इस तरह के जिद्दी, इस तरह के जुनूनी लोगों को दुनिया सनकी कहती है, लेकिन इतिहास गवाह है इतिहास को बनाने और इतिहास को बदलने का काम भी ऐसे ही जुनूनी और सनकी लोग ही करते हैं। ऐसे ही लोग आगे चलकर महान कहलाते हैं। दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को अपने विस्तार के लिए 36 ऐसे ही जिद्दी, ऐसे ही जुनूनी, ऐसे ही सनकी लोगों की आवश्यकता है जिन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख ही दिखाई देती है। जो अपने लक्ष्य तक पंहुचने से पहले ना थकते हैं, ना रूकते हैं और जब वो रूकते हैं तो एक नया इतिहास सबके सामने होता है। अगर आपको भी लगता है कि आप में एक जिद, एक जुनून, एक सनक और प्रिंट मीडिया में कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो आप हमसे hr.chhattisgarhexpress@gmail.com पर ईमेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं।